डूंगरपुर। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान प्रशासन शहरों के संग की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण के तहत गुरूवार को अभियान से जुड़े पर्यवेक्षक डूंगरपुर पहुंचे। पर्यवेक्षक रिटार्यर्ड आरएएस आरपी शर्मा और सतीश श्रीमाली ने परिषद में सभापति अमृत कलासुआ और आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित से अभियान के अंतरगर्त प्रगति रिपोर्ट पर बात की। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार का महत्वपूर्ण अभियान जिसने पूरे राज्य में वर्षो से वंचित लोगो को उनके मकान का मालिकाना हक दिलवाकर मानव सेवा का बेहतरीन उदहारण प्रस्तुत किया है। अभियान की प्रगति रिपोर्ट देख लग रहा है कि उसके सार्थक परिणाम आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में डूंगरपुर निकाय ने भी बेहतरीन कार्य किया है। इस अभियान को और गति देकर वंचित लोगो को जोड़ा जाए और अभियान का लाभ दिया दिलवाया जाए।
सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत परिषद् के अधिकारी और कर्मचारी ने पूरी ईमानदारी से अभियान में कार्य किया है और इसके सार्थक परिणाम भी आये है वही आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कृषि भूमि से आवासीय योजना के तहत 414 पट्टे दिए गए वही 69 ए के तहत 221 पट्टे, कच्ची बस्ती नियमन के तहत 55 पट्टे, स्टेट ग्रांट के तहत 59 पट्टे अपंजीकृत पट्टो का पुनर्वेद 109 पट्टे सहित कई कार्यो में राज्य सरकार के आदेशनुसार समय पूर्व कार्य निष्पादन कर आमजन को राहत देकर अभियान को सार्थक बनाया। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा वर्तमान में भी अभियान के अंतरगर्त ऑनलाइन आवेदन लेकर उसका निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर परिषद के सहायक नगर नियोजक सचिन पंड्या सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कैप्शन :
प्रशासन शहरों के संग अभियान बैठक लेते पर्यवेक्षक।
0 टिप्पणियाँ