डूंगरपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट की महत्ता दर्शाने हेतु मेरा वोट मेरा भविष्य ओर एक मत की ताकत थीम पर राष्ट्रीय मतदाता प्रतियोगिता का आरम्भ किया जाएगा।
स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल प्रकाश ने बताया कि डंूगरपुर जिले के सभी राजकीय, निजी महाविद्यालयों, उच्च माध्यमिक एवं जिले में स्थापित दिव्यांग विद्यालयों में प्रतियोगिता का दिनांकरवार आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनान हेतु कॉलेज केम्प्स ऐम्बेसेडर एवं कॉलेज, स्कूलों में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड का सहयोग भी ले सकतें है।
उन्होंने बताया कि 22 व 23 फरवरी को ब्लॉक डंूगरपुर, दोवड़ा, आसपुर, साबला, बिछीवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा व झौंथरी में प्रश्नोत्तरी क्विज कोन्टेस्ट करना, 24 व 25 फरवरी को ब्लॉक डंूगरपुर, दोवड़ा, आसपुर, साबला, बिछीवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा व झौंथरी में वीडियो बनाना कार्यक्रम, 03 व 04 मार्च को ब्लॉक डंूगरपुर, दोवड़ा, आसपुर, साबला, बिछीवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा व झौंथरी में पोस्टर/चित्रकला कार्यक्रम, 07 व 08 मार्च को ब्लॉक डंूगरपुर, दोवड़ा, आसपुर, साबला, बिछीवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा व झौंथरी में संगीत कार्यक्रम तथा 09 व 10 मार्च को ब्लॉक डंूगरपुर, दोवड़ा, आसपुर, साबला, बिछीवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा एवं झौंथरी में नारा लेखन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार प्रतियोगिता का आयोजन करवाने हेतु क्यूआर कोड संलग्न कर भेजा जा रहा है, जिसको स्केन कर प्रतियोगिता में सीधे ही भाग ले सकतें है। उन्होंने प्राचार्य, एसबीपी कॉलेज डंूगरपुर (ईएलजी नोडल अधिकारी), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, डंूगरपुर (ईएलसी नोडल अधिकारी) एवं सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डंूगरपुर को निर्देशित किया है कि समस्त राजकीय, निजी महाविद्यालयों एवं माध्यमिक, उच्च प्राथमिक एवं जिले में स्थापित दिव्यांग विद्यालयों में 22 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक सभी प्रतियोगिता का आयोजन कर इसकी सूचना कार्यालय की ई-‘मेल आईडी डंूगरपुर पीयूआर स्वीप एड रेंट जीमेल डॉट कॉम पर वीडियों, फोटो भिजवाना सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ