डूंगरपुर। शासन सचिव, कार्मिक (क-2) विभाग राजस्थान जयपुर की अनुपालना में मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत 31 दिसम्बर 2018 से पूर्व, पश्चात् नियुक्त कार्मिकों हेतु विशेष, नियमित कम्प्यूटर टंकण परीक्षा आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसमें विशेष कम्प्यूटर टंकण परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी में गति 16 शब्द प्रति मिनट एवं अंग्रेजी में 28 शब्द प्रति मिनट की गति किये जाने के निर्देश दिये थे।
अध्यक्ष, परीक्षा आयोजन समिति एवं अति. जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिसकी पालना में जिला स्तरीय टंकण परीक्षा आयोजन समिति द्वारा 29 जनवरी 2022 को राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला कलक्टर, कार्यालय डंूगरपुर में देथा इन्फोमीडिया प्रा.लि. जयपुर के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 31 दिसम्बर 2018 से पूर्व के नियुक्त कुल 34 परीक्षार्थी एवं 31 दिसम्बर 2018 के पश्चात् नियुक्त कुल 19 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 31 दिसम्बर 2018 के पूर्व नियुक्त 34 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 31 दिसम्बर 2018 के पश्चात् नियुक्त 18 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
विशेष कम्प्यूटर टंकण परीक्षार्थी का परिणाम
उन्होंने बताया कि रोल नंबर 1002, 1003, 1006, 1007, 1009, 1011, 1015, 1018, 1019, 1020, 1022, 1025, 1026, 1028, 1031, 1033 व 1034 उत्तीर्ण रहें। इसी प्रकार रोल नंबर 1001, 1004, 1005, 1008, 1010, 1012, 1013, 1014, 1016, 1017, 1021, 1023, 1024, 1027, 1029, 1030 व 1032 अनुउत्तीर्ण रहे।
नियमित कम्प्यूटर टंकण परीक्षार्थी का परिणाम
उन्होंने बताया कि रोल नंबर 1037, 1045, 1046, 1047, 1051 व 1053 उत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार रोल नंबर 1035, 1036, 1038, 1039, 1040, 1041, 1042, 1043, 1044, 1048, 1049 एवं 1052 अनुउत्तीर्ण रहे तथा रोल नंबर 1050 अनुपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ