बीमा परिपक्वता क्लेम फार्म को ऑनलाईन सबमिट करने के निर्देश

 डूंगरपुर। वित्त वर्ष 2022-23 में सेवानिवृत होने वाले राज्य कर्मचारी जिनकी पॉलिसी 01 अप्रैल 2022 को परिपक्व होने जा रही है, वे बीमेदार अपनी एसएसओआईडी से बीमा परिपक्वता क्लेम फार्म एसआईपीएफ पोर्टल (न्यू) पर ऑनलाईन सबमिट करे।

सहायक निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावद्यायी निधि विभाग जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कर्मचारी अपने एसएसओआईडी लॉगइन करने के पश्चात् एसआई ट्रॉन्जेक्शन में एमएटीडॉटक्लेम पर जाकर अपने स्वत्व (सुपरनेशनसन सलेक्ट करें) व बैंक खाता जांच करने के पश्चात् व अन्य दस्तावेज अपलोड करते हुए ऑनलाईन क्लेम फार्म संबमिट करें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लेम फार्म की हार्ड कॉपी के साथ संबंधित विभाग को इस कार्यालय द्वारा भिजवाए गए क्लेम फार्म के साथ जीए-81, परिशिष्ट-क (आपके पदस्थापन का वितरण), मूल बीमा पॉलिसी प्रमाण-पत्र राज्य बीमा पास बुक (पुरानी व नई) व मार्च, 21 से अंतिम कटौति (माह-दिसम्बर, 21 के वेतन से) उसके तक का जीए-55 ए संलग्न कर तुरन्त ही इस कार्यालय को भिजावें, जिन कार्मिकों को क्लेम फार्म प्राप्त नहीं हुए है वे अपने क्लेम फार्म इस कार्यालय से प्राप्त कर सकतें है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ