सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पादरा गाँव में एक नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी की कही और सगाई होने से मौत को गले लगा लिया। किशोरी ने घर से कुछ दुरी पर आम के पेड़ पर अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थानाधिकारी भैयालाला आंजना ने बताया कि पादरा गाँव निवासी 17 वर्षीय शिल्पा देवतरा पुत्री रमण लाल ने कल अपने परिजनों के साथ रात को खाना खाया था और सब के साथ सोने चली गई थी। सुबह जब परिजन उठे तो देखा की शिल्पा घर में कही मौजूद नहीं थी। जिसकी परिजनों ने तलाश की तो घर से करीब 300 मीटर दूरी पर एक आम पेड़ से शिल्पा का शव लटका हुआ था। शिल्पा का शव पेड़ से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
इधर, घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वही मामले की जानकारी परिजनों ने धम्बोला थाना पुलिस को भी दी। सूचना पर धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। एएसआई कालू सिंह, नरेंद्र, जीतमल के अलावा थाम का तालाब सरपंच जयंती लाल ताबियाड, चाडोली सरपंच रमेश भगोरा मौके पर पहुंचे। शुरूआती जांच में सामने आया कि नाबालिग का अपने ही गाँव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उसके प्रेमी ने कही और सगाई कर ली थी जिसके चलते वह अवसाद में चल रही थी। प्रेमी की कही और सगाई होने के चलते नाबालिग प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। इधर, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। फिलहाल मृतका के भाई राजेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस।
0 टिप्पणियाँ