सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। डूंगरपुर जिले में जनवरी माह में अब तक 4 हजार से अधिक कोरोना पोजिटिव मरीज आ चुके है जिसमे से वर्तमान में 1818 एक्टिव केस है। इधर डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा ब्लॉक के सीएमएचओ डॉ अमोल परमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की लेब से सीमलवाडा ब्लॉक के सेम्प्ल्स की रिपोर्ट आई है। उन्होंने बताया की रिपोर्ट में 41 मरीज पोजिटिव आये है। जिसमे सीमलवाडा एसडीएम व सरकारी स्कूलों के 17 विद्यार्थी व 2 शिक्षक भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि सीमलवाडा ब्लाक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घुवेड़ के 12 विद्यार्थी और 2 शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भचडिया के 2 छात्र और बांसिया बालिका छात्रावास की 3 बालिकाएं पॉजिटिव आई है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ अमोल परमार ने बताया की स्कूली विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षको व पोजिटिव आये लोगो को होमआइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने उनके घरो पर पहुंचकर कोरोना की आवश्यक दवाये उपलब्ध करवा दी है वही कोरोना की गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इधर सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में पोजिटिव मरीज आने से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घुवेड़ को आगामी सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इधर ब्लाक सीएमएचओ डॉ अमोल परमार ने बताया की स्कूलों से पोजिटिव आये विद्यार्थियो व छात्रावास की बालिकाओं के सम्पर्क में आये विद्यार्थियो के भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सेम्पल ले रही है।
0 टिप्पणियाँ