हर बूथ तक भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास का प्रचार प्रसार करें : सांसद कटारा

 


ओबरी मंडल बनने पर स्वागत समारोह एवं स्नेह मिलन आयोजित

ओबरी। सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नवगठीत ओबरी मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत समारोह डूंगरपुर-बांसवाड़ा के सांसद कनकमल कटारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री दीनदयाल सिंह, एसटी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष कांतिलाल डामोर, बांसवाड़ा प्रभारी अशोक पटेल, जिला मंत्री प्रताप बलाई थे। जबकि अध्यक्षता गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी व पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा ने की। मंच संचालन दिलीप जोशी व आभार चन्दनसिंह ने जताया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कटारा ने कहा कि युवा एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। जिले में पार्टी के हर बूथ तक केन्द सरकार की योजनाओं एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास का प्रचार प्रसार करें। हरीश पाटीदार ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता अपना लक्ष्य गांव ढाणियों शहर में पूर्व भाजपा सरकार की योजना का प्रचार प्रसार करें। नवनियुक्त ओबरी मंडल के पहले अध्यक्ष नटवरलाल पटेल का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा साफा दुपट्टे व माला पहनाकर स्वागत किया गया। ओबरी मंडल अध्यक्ष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में किए विकास को हर नागरिकों को बताने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदीप गामोठ, जयन्तिलाल पटेल, चिराग मेहता, धनश्याम सोनी, रतनलाल रोत, दिनेश पाटीदार, निर्भय सिंह, प्रताप सिंह, हरेन्द्रसिंह, नागेंद्रसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं ओबरी मंडल का नाम बदल कर वडीखंड मंडल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अपनी मांग रखी। जिस पर सांसद कटारा ने कमेटी से चर्चा कर जल्द ही मंडल का नाम वडीखंड मंडल करने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ