राष्ट्रीय अध्यक्ष वरदीचंद डांगी ने टीएसपी में ओबीसी आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


डूंगरपुर/उदयपुर। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरदीचंद डांगी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टीएसपी में ओबीसी आरक्षण की समस्या पर पत्र लिखा। पत्र में वरदीचंद डांगी द्वारा बताया गया कि राज्य में ओबीसी वर्ग को 21' व एमबीसी को 5' आरक्षण का प्रावधान हैं लेकिन टीएसपी के ओबीसी-एमबीसी को उक्त आरक्षण नही दिया जा रहा है जो कि टीएसपी क्षेत्र के ओबीसी-एमबीसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। 

राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में ओबीसी को उम्र व प्रतिशत की छूट का प्रावधान हैं जिससे टीएसपी का ओबीसी-एमबीसी वर्ग वंचित है। पत्र में बताया गया कि पूर्व में ओबीसी अधिकार मंच द्वारा टीएसपी में ओबीसी-एमबीसी वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक कदम नही उठाये गए है। 

पत्र में राज्य के ओबीसी के 21' आरक्षण  व एमबीसी के 5त्न आरक्षण के प्रावधान टीएसपी के ओबीसी-एमबीसी के लिए लागू करने की मांग की गई।

----------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ