उदयपुर। कंचन सेवा संस्थान के प्राकृतिक योग चिकित्सालय मे सर्व रोग निवारण शिविर का आयोजन 30 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। कंचन सेवा संस्थान डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने बताया की 30 जनवरी को महिलाओं से संबंधित रोग जेसे मासिक धर्म की अनियमितता ज्यादा आना दर्द के साथ आना बहुत कम आना आदी निवारण शिविर, 31 जनवरी को कमर दर्द, घुटना दर्द, रीढ की हड्डियों मे दर्द, ऐडी टखणा व कन्धे का दर्द निवारण शिविर का आयोजन होगा। भटेवर में रेलवे पुलिया के पास स्थित संस्था के प्राकृतिक योग चिकित्सालय चिकित्साधाम में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित शिविर के दौरान पूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हुए रोगियों का उपचार व मार्गदर्शन देंगे।
0 टिप्पणियाँ