बडगी में लाखो की लागत से बनी सब्जी मंडी हो रही खंडर में तब्दील

चीतरी। बडगी बस स्टेन्ड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए वर्ष 2017 में चीतरी ग्राम पंचायत द्वारा करिब 10 लाख की लागत से सब्जी मंण्डी का निर्माण कराया गया।लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो की अनदेखी व लापरवाही के कारण सब्जी मंडी आबाद नही हो पाई।अब सब्जी मड़ी की हालात बिना कारोबार के खस्ता हो चुकी है।लाखो की लागत से बनी सब्जी मंडी धिरे- धिरे खण्डर में तब्दील हो रही है।

बडगी बस स्टेन्ड चौराहे पर आवागमन की सङको की फूटपाथ पर संचालित होने वाली सब्जी मंडी को एक स्थान पर शिफ्ट कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2012-17 में बडगी बस स्टेन्ड के समिप वड़ा तलाब रोड पर चबूतरा बना कर उन पर टीन शेड लगवाया गया था।पंचायत जनप्रतिनिधियो ने भाजपा के राज्य मंत्री सुशिल कटारा के हाथो इसका लोकापर्ण भी करा दिया था।लेकिन सब्जी के व्यापारीयो का रूझान इस और नही होने के कारण सब्जी मंडी का सपना साकार नही हो पाया।सब्जी मंडी के बहार  मंत्रीजी द्वारा लगाई गई उदघाटन पट्टीका भी मौके से गायब हो चुकी है।लाखो की लागत से बनी सब्जी मंडी के अब हालात यह है, शाम होते ही खाली पड़ी सब्जी मंडी मय खाना नजर आती है।खाली पड़ी सब्जी मंडी के पास अंग्रेजी शराब का ठेका खुलने से शाम को इस सब्जी मंडी में शराबियों का डेरा नजर आता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ