हरियाणा के पीआरओ बनकर रतनपुर बोर्डर पहुंचे पूर्व सांसद भगोरा का स्वागत

 हरियाणा के पीआरओ बनकर रतनपुर बोर्डर पहुंचे पूर्व सांसद भगोरा का स्वागत

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फुलमालाओं से लादा

- ढ़ोल-कुंडी की गूंज के बीच उत्सवी माहौल में की अगवानी

- भगोरा के पक्ष में समर्थकों ने की नारेबाजी, रास्तेभर हुआ स्वागत

- रतनपुर बोर्डर पर कांग्रेसजनों और समर्थकों का रैला



डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा को केंद्रीय संगठन चुनाव के चैयरमैन मधुसुदन मिस्त्री द्वारा हरियाणा प्रांत का रिटर्निंग अधिकारी (पीआरओ) मनोनीत करने के बाद पहली बार जिले की सीमा रतनपुर बोर्डर पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत किया और फुलमालाओं से लाद दिया। भगोरा को हरियाणा राज्य का रिटर्निंग आफिसर बनाने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-कुंडी बजाते हुए अगवानी की और उनके पक्ष में नारेबाजी की। 

रतनपुर बोर्डर से एक दर्जन से अधिक वाहनों के साथ भगोरा डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में बिछीवाड़ा मोड़, कनबा, थाणा, सिंटेक्स चौराहा तथा निवास स्थान डूंगरपुर पहुंचने पर भगोरा का भव्य स्वागत किया गया। 

इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व प्रधान मंजूला रोत, नानूराम माली, महेश के.गर्ग, वल्लभराम पाटीदार, नारायण पण्ड्या, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष लीलाराम वरहात, पूर्व प्रतिपक्ष नेता कुलदीप गांधी सागवाड़ा, पवन गोवाडिय़ा, नागेंद्र सिंह ठाकरड़ा, कपिल भट्ट, मनोहर कोटेड़, पूर्व प्रधान भास्कर बामणिया, एआईसीसी महिला कांग्रेस की विधि कार्डिनेटर एडवोकेट निमिषा भगोरा, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, पूर्व प्रधान लक्ष्मण कोटेड़, निलेश पाटीदार, अभिलाष बागडिय़ा, उर्मिला अहारी, मनोज पाटीदार दोवड़ा, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, वालजी पाटीदार, रमेश भाई सुथार पूंजपुर, हरिश उपाध्याय, बसन्त खेड़ा सामोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोदर, प्रवीण शाह,उपसरपंच संघ जिलाध्यक्ष हितेश पाटीदार, कान्तिलाल लबाना, शार्दूल चौबीसा, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीलाल काका, योगेश कोटडिय़ा, कन्हैयालाल पटेल, पेंशनर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीनबंधु परमार, महेंद्र भगोरा, सुखदेव यादव, राकेश बिछीवाड़ा, विकेश मोलात, राजीव ब्रिगेड सम्भागीय अध्यक्ष मनोज लबाना, धर्मेंद्र भगोरा, यूथ जिला महासचिव लोकेश पाटीदार, पुनाली इकाई अध्यक्ष विद्याशंकर सुथार, भूपेश जोशी, पुनाली ब्लॉक महामंत्री कन्हैयालाल पण्ड्या, सूर्यवीर सिंह, अमृतलाल कलाल, संजय रास्ता, प्रकाश भीलवा पंचेला, नरेश कुमार रोत, विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण गमेती, गोविंद डामोर, सरपंच खजूरी महेश अहारी, बाबूलाल अहारी, किशनलाल दामा, सोमेश्वर फलेजा, मनजी फलेजा, भूपेंद्र सिंह, करणसिंह बालदिया, मगनसिंह राव, गजेंद्र सिंह बालदिया, बच्चुलाल खराडी, मुश्ताक अहमद, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, सुरेश भोई, सरपंच मुकेश खांट, प्रेमचंद भगोरा, अरविंद डामोर, कल्याण डामोर पूर्व कॉलेज अध्यक्ष विक्रम,आनन्द मोड़ पटेल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मन्जी फलेजा, मदनलाल बरंडा, बाबूलाल तेजोत, रूपलाल डामोर, शिसोद सरपंच विक्रम होता, बौखला सरपंच जितेंद्र डोडा, अमझरा पूर्व सरपंच रूपलाल वरहात, गोविंद डामोर, वसु देवी, नारायणी भराड़ा, गमेती सवजी, लाला, पूर्व पसस सोमेश्वर फ्लेजा, नवलश्याम सरपंच गौरीशंकर बरंडा, महेश करोली,वाडीलाल,झेलना सरपंच लक्ष्मण, करण सिंह राव, रामेश्वर पाटीदार, खजूरी सरपंच महेश अहारी, तलैया सरपंच लक्ष्मण, झींझवा सरपंच हलुराम, मोदर पसस महेश कुमार, सोमा भगोरा, बाबूलाल अहारी, किशन दाहमा, लालू भगत, धनजी, विक्रम डामोर, भूरिलाल बरंडा, कावजी खराड़ी, कमजी रोत, शंकर पंचाल चुंनडावाड़ा, वेजा खराड़ी, पूर्व पसस मदनलाल गमेती, नारायण लाल,मयंक यादव, सविता, सेरावडा हरीश, बालडिय़ा गजेन्द्र सिंह राव, मदनसिंह राव, देवचंद यादव, दशरथ गर्ग, कनबा रामजी पटेल, गोकुलराम पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

कार्यकर्ता ही मेरी ताकत : भगोरा

हरियाणा के नव मनोनीत पीआरओ, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने मुझे हरियाणा राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मेरी ताकत है और इसी ताकत से एक बार फिर आलाकमान ने मुझ पर भरोसा जताया है। हरियाणा में रिटर्निंग आफिसर नियुक्त कर कांग्रेस को मजबूती देने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने मुझे हरियाणा जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास कायम किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

---------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ