डूंगरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डूंगरपुर द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
नगर मीडिय़ा प्रभारी चिराग व्यास ने बताया कि तिरंगा यात्रा भारत माता के नारों के साथ नगर में भ्रमण करती हुए दोपहर 1 बजे कॉलेज रोड़ पहुंची जहाँ पर तिरंगा यात्रा का नगर सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन, महामंत्री नयन सुथार,अनुराग कटारा, उपाध्यक्ष राजू पत्थरवाला, पार्षद भूपेश शर्मा, भावना राव, मोहनलाल जैन, नगर मंत्री लोकेश टेलर, अमित टेलर, सुरेश भाटिया, रमणलाल कलाल, प्रकाश लबाना, प्रवीण रोत, अशोक भावसार, भूपेन्द्र गोपाल, श्रीमाल सुमित सुथार, बाबुलाल बासड़, दिलीप वसीटा, प्रवीण श्रीमाल, पंकज नवकार व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा निकाली। 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाए।
देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में डूंगरपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के वीकेबी गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्षित ननोमाए जिला संयोजक राजेन्द्र खराड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद कॉलेज से 75 मीटर लम्बे तिरंगे की यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा वीकेबी कॉलेज से रवाना होकर नया बस स्टैंड, डाइट, एसबीपी कॉलेज होते हुए तहसील चौराहे पहुंची। शहरवासियों ने पुष्प वर्षा व भारत माता के जयकारों से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर तिरंगा यात्रा जयकारों के साथ जब तहसील चौराहे पहुंची। बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्य हर्षित ननोमा व जिला संयोजक राजेंद्र खराड़ी ने कहां कि विदेशी ताकतों की लंबी गुलामी के बाद देश को क्रांतिवीरों के बलिदान से मुक्ति मिली है।
तिरंगा यात्रा का भाजपा नगर मण्ड़ल द्वारा स्वागत करते।
0 टिप्पणियाँ