कचरा संग्रहण के नाम पर वसूल किये जा रहे 750 रूपये के विरोध में ज्ञापन

 उदयपुर। सुखाडिय़ा सर्कल उदयपुर पर व्यवसायरत ठेला व्यवसाइयों ने सीटू जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर नगर निगम उदयपुर द्वारा यूजर शुल्क/ कचरा संग्रहण के नाम पर सुखाडिय़ा सर्कल, उदयपुर पर व्यवसायरत सभी ठेला व्यवसाइयों से प्रतिमाह 750/- रूपये वसूल करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति प्रतिमाह 250/- रूपये ही शुल्क लेने की मांग की है।

यह जानकारी देते हुए ठेला व्यवसायी यूनियन के उपाध्यक्ष एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य नीम नाथ ने बताया कि सुखाडिय़ा सर्कल पर व्यवसायरत ठेला व्यवसाइयों से तीन माह पूर्व तक प्रतिमाह 250/- रूपये यूजर चार्ज/ कचरा संग्रहण शुल्क लिया जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से प्रत्येक ठेला व्यवसायी से नियमों के विपरीत 250/- रूपये के स्थान पर 750/- रूपये तक यूजर शुल्क/ कचरा संग्रहण का वसूला जा रहा हैं और किसी भी ठेला व्यवसायी द्वारा मना करने या आनाकानी करने पर उसे धमकाया जा रहा है।

नीम नाथ ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकोल के चलते वैसे भी ठेला व्यवसायियों का व्यवसाय काफी मुश्किलों में है, उपर से नियमों के विपरीत यूजर शुल्क/कचरा संग्रहण के नाम पर 250/-रूपये के स्थान पर 750/- रूपये तक की वसूली से ठेला व्यवसासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिससे ठेला व्यवसाइयों में इससे रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ