गांव लोसिंग वेरा से बरवाड़ा तक सडक़ की चौड़ाई बढ़ाने व मरम्मत कराने की मांग

 उदयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता धनराज मेघवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को अति. जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर एवं जिला प्रमुख, उदयपुर को ज्ञापन देकर गांव लोसिंग वेरा से बरवाड़ा तक की सडक़ की चौड़ाई बढ़ाने के साथ सडक़ की मरम्मत करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया हैं कि गांव लोसिंग वेरा से कुंभलगढ़ के बीच गांव लोसिंग वेरा से बरवाडा तक लगभग 15 किमी की रोड़ चौड़ाई बहुत कम होने से एवं इस रोड़ के मध्य काफी गड्ढे होने से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करने के साथ जान माल का नुकसान भी हो जाता है। प्रतिनिधि मण्डल में क्षेत्रीय निवासी भरत मेघवाल, भूपेन्द्र मेघवाल, हरीश मेघवाल, त्रिलोक मेघवाल आदि शामिल थे।

---------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ