डूंगरपुर। हम फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा डूंगरपुर जिले की नव पदस्थापित जिला कलेक्टर श्रीमती शुभम चौधरी का डूंगरपुर की धरा पर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए मालाएं, उपरणा और पगड़ी पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
फाउंडेशन की महिला पदाधिकारियों द्वारा महिला प्रशासनिक अधिकारी के आने पर खुशी जाहिर की गई। साथ ही फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जिनेंद्र गुप्ता द्वारा जिला कलेक्टर को हम फाउंडेशन के तमाम क्रियाकलापों के बारे में अवगत कराया गया। जिसे जानने के बाद जिला कलेक्टर ने आवश्यकता होने पर प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया। जिससे सभी फाउंडेशन के पदाधिकारियों में उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा हाल ही में राजस्थान जेल सर्विस में कॉन्स्टेबल की नौकरी से डिप्टी एसपी तक के सफर को तय करने वाले ऐसे राजस्थान जेल सर्विस के पहले अधिकारी बनाने वाले दूल्हेसिंह सिसोदिया का भी माला, उपरणा और पगडी पहनाकर सम्मान किया।
सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद पंचाल, उपाध्यक्ष ऋषभ जैन, सेक्रेटरी अचला वसीटा, संगठन मंत्री कुसुमलता दोशी, गेबीलाल कलाल, लोकेश खटीक, पद्मेश गांधी, राजू सेवक, नरेंद्र आर्य, योगेश चंद्र दोशी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ