डूंगरपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गांधी जी की तस्वीर पर व कलेक्ट्री परिसर में लगी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद व हरियाणा पीआरओ ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री असरार एहमद, गांधी दर्शन समिति के संयोजक डॉ शंकर यादव, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पूर्व प्रधान लक्ष्मण कोटेड, वरिष्ठ नेता शार्दूल चौबीसा, नारायण पण्डया, सुखदेव यादव, भरत नागदा, केवलराम, बालकृष्ण परमार, उमेश रावल, निलेश पटेल, मुकेश आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार आंतरसुबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खादी ऑल एंप्लॉई यूनियन डूंगरपुर जिला संयोजक दशरथ कोटेड व राजेंद्र प्रसाद के साथ ही अन्य साथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वालो से खादी का प्रचार प्रसार कर के खादी का सबसे ज्यादा मात्रा में उपयोग करने व लोगों को खादी के लिए प्रेरित करने की बात कही। यूनियन के साथियों ने कहा कि सत्य और अहिंसा के ऊपर चल करके समाज हमारा विकास कर सकता है आगे बढ़ सकता है।
0 टिप्पणियाँ