महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुराना विजय स्कूल भवन में की सफाई
डूंगरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर शहर के वार्ड 8 सलाटवाड़ा के लोगों ने जर्जरहाल पुराना विजय स्कूल भवन में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। ऐतिहासिक हथाई की हवेली और पुराना विजय स्कूल भवन की दुर्दशा को लेकर वार्ड पार्षद ब्रिजेश कुमार सोमपुरा ने विरोध स्वरूप श्रमदान की शुरूआत की है। उसी के तहत रविवार को भवन की सफाई के लिए पार्षद सोमपुरा के नेतृत्व में प्रेमशंकर सोमपुरा, राजेन्द्र सोमपुरा, देवशंकर सोमपुरा, आशा सोमपुरा, कल्पना, भरतलाल, मणीलाल, बालकृष्ण, मुकेश, रेखा, संतोष, जय, उमेश, मुकुल, स्वास्तिक आदि ने श्रमदान किया। पार्षद सोमपुरा ने बताया कि उचित संरक्षण के अभाव में यह ऐतिहासिक भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। इस भवन में फैली गंदगी, विषैले जानवर और असामाजिक गतिविधियों से वार्डवासी बहुत परेशान है। जर्जरहाल इस भवन से कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ