डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम डूंगरपुर के प्रदेश महामंत्री, महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री सुभाष चंद्र भट्ट , जिला अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, जिला प्रभारी हरिओम पंचाल ने मु्ख्य मंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन भराए 6 माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक विभाग ने स्थानांतरण सूची जारी नही की गई है।
जबकि शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यो, व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक के स्थानांतरण हजारों की संख्या में धड़ल्ले से किए गए हैं। सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने हेतु ट्रांसफर पॉलिसी का हवाला देकर स्थानांतरण सूची जारी करने से बच रही है। सरकार के लिए प्रधानाचार्यो, व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक के लिए ट्रांसफर नीति आड़े नहीं आ रही है। सरकार की इस दोहरी नीति एवं भेदभाव के कारण प्रदेश भर के हजारों शिक्षको में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया है। सोशल मीडिया यथा ट्वीटर, फेसबुक पर प्रदेश भर के शिक्षक, सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। तथा ट्रांसफर सूची जारी करने की मांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं हैं। गोरतलब है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के विभाग द्वारा स्थानांतरण किए कई वर्ष हो चुके है। साथ ही टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत नॉन नोन टीएसपी क्षेत्र के तृतीय श्रेणी शिक्षको का भी स्थानांतरण इनके गृह क्षेत्र में किए जाए। जिससे टीएसपी क्षेत्र के बेरोजगारों को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।
0 टिप्पणियाँ