कुष्ठ रोग की रोकथाम हेतु जागरूकता पखवाड़ा प्रारंभ

 डूंगरपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाला जागरूकता पखवाड़ा रविवार से हुआ।

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि सरकार कुष्ट रोग उन्मूलन के लिए और अधिक सशक्त और कारगर उपाय कर रही है। इस हम सभी का यह दायित्व है कि कुष्ट रोग के संबंध में फैली भ्रांतियों को समाज मे न पनपने दे चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिले में कुष्ट रोगियों की पहचान कर शीघ्र ही जिले को कुष्ट रोग मुक्त बनाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।  

डिप्टीसीएमएचओ डॉ अमोल परमार ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़े का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक किया जा रहा है। जिले में कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही इसके संबंध में फैली भ्रांतियों को भी चिकित्साकर्मिको द्वारा दूर किया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा पर घर जाकर आशा सहयोगिनी एवं एएनएम के माध्यम से कुष्ट रोगियों की पहचान की जाएगी साथ ही कुष्ठ रोग के प्रति आमजन को जागरूक भी किया जाएगा।

-------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ