-अतिक्रमण के मुद्दे पर ग्राम पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारो के साथ की बैठक
चितरी। पुलिस उप अधीक्षक नरपतसिंह ने थाना परिसर में सीएलजी के सदस्यों की बैठक लेते हुए क्षेत्रवासियों के समक्ष आ रही समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक में निर्माणाधीन स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाने का विशेष मुद्दा रहा। बैठक में ग्राम पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, व्यपारि वर्ग, जनप्रतिनिधि और पत्रकारो के साथ मे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। पूर्व प्रधान दितीया कटारा ने बुधवार को सागवाडा में आयोजित सीएलजी बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सामने बडगी में निर्माणाधीन स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी थी। जिस पर पुलिस उप अधीक्षक नरपतसिंह ने चितरी सीएलजी बैठक में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाया था पर कोई उपस्थित नही हुआ। इस पर पुलीस उप अधीक्षक ने टेलीफोन से बात की इस पर शनिवार को आकर देखने की बात की।पूर्व प्रधान दितीया कटारा ने लोकनिर्माण के अधिकारियों के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए मनमानी करने और आमजन की बात नही सुनने का आरोप लगाया। व्यपारिय संघ अध्यक्ष भवानी भोई ने क्षेत्र में फेरी वाले ओर बाहर के किरायेदार ज्यादा आने की बात करते हुए उनकी पुलिस तस्दीक की बात कही। पुलिस उप अधीक्षक ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चौहान को क्षेत्र के सरपंचो को बाहर से आए लोगो की सूची ओर उनका बायोडाटा थाने में देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही लोगो को साईबर क्राइम से सतर्क रहने, समय समय पर घरों के बाहर लगे व सार्वजनिक जगह पर लगे कैमरो को चैक करने और जनप्रतिनिधियों ओर समाजसेवीयो से बच्चो को पॉवर बाईक से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने ओर जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखने की बात कही। इस दौरान थानाधिकारी गोविंद सिंह चौहान, एएसआई नरेन्द्र सिंह, हैड दिग्विजय सिंह, उप प्रधान कमला डेंडोर, पूर्व प्रधान दितीया कटारा, समाजसेवी नवनीत पाटीदार,भोगीलाल पाटीदार, लैम्पस डायरेक्टर देवेन्द्र कटारा, खोजेम घाकड,भूरालाल प्रजापत,गलियाकोट उपसरपंच हारून बादशाह, देविलाल सुथार, महेश पाटीदार, मुकेश पंड्या,भरत गड़ा,वालजी प्रजापत,ईसाक घांची,रमणलाल भाटिया,रामजी पुछियावाडासहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।
कैप्शन
थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक लेते जिला पुलिस उप अधीक्षक।
0 टिप्पणियाँ