पार्षदों ने माल्यार्पण कर किया पालिकाध्यक्ष का सम्मान

 






पालिकाध्यक्ष हो तो नरेंद्र खोड़निया जैसे, सागवाड़ा में बह रही विकास की गंगा : पार्षद

सागवाड़ा। कहते हैं पूरी धरा भी साथ दे तो और बात हैं, मगर तू जरा भी साथ दे तो और बात हैं पंक्ति को सार्थक करती सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया की कार्यशैली के पार्षद मुरीद है। पार्षदों ने नगरपालिका कार्यालय में जाकर एक स्वर में कहा कि पालिका अध्यक्ष हो तो नरेंद्र खोड़निया जैसे। चुनावी मेनिफेस्टो को केवल  पोस्टरो की डिजाइन तक सीमित ना रखकर धरातल पर कार्य हो रहे हैं। पार्षदों ने बुधवार को नगर पालिका में अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया व उपाध्यक्ष राजू मामा का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष खोड़निया ने कहा कि जो कहा हैं वह करके दिखाएंगे। सागवाड़ा की जनता ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया व कांग्रेस की कार्यशैली पर जो विश्वास जताया है उस पर 100त्न खरे उतरेंगे। आमजन को राहत उपलब्ध करवाने के हर कार्य में पार्षद अग्रणी रहकर कार्य कर रहे हैं। नगर का जर्रा-जर्रा विकास से भीगेगा और नगर प्रफुल्लित होगा। हम नवाचारों की नीव पर नगर को विकास, स्वच्छता व जनहित कार्यों को करने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हर क्षेत्र में नगर की अलग पहचान बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता हैं। पालिका का 1 वर्ष लगभग पूर्ण होने को है और हम आगामी वर्ष में कार्य योजना तैयार कर नगर को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में पूर्ण रूप से बढ़ रहे हैं। 

उपाध्यक्ष राजू मामा ने कहा कि नगर की जनता ने कांग्रेस को चुनकर विकास को चुना हैं,जिसका लाभ और असर धरातल पर है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी कार्यशैली की प्रमुखता हैं। वार्डों में साफ-सफाई, रोड लाइटें एवं सडक़ों के छोटे-मोटे काम चालू हैं जो जल्द पूर्ण होंगे। इस दौरान इंद्रजीत मकवाना, मीना देवी सेवक,आशा खटीक, विशाल यादव,अशोक रोत,शायर घांची, जवाहरलाल रोत,डायालाल पाटीदार, दिनेश गुप्ता,विमल कलासुआ,मोहम्मद पीठ, इस्माईल बिल्ला, यूथ डेवलपमेंट टीम से रोहित शाह व अन्य मौजूद थे। 

स्वच्छता से कुंदन बनें नगर, जन-जन ये ठान लें अगर

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया ने कहा कि नगर में स्वच्छता का कार्य दो कंपनियों को दिया हैं जिनमें वार्ड 1-17 व 18-35 हैं। खोड़निया ने कहा की हम सब जानते हैं कि हम रोज़ाना स्वास्थ्य के आने वाले जोखिम से पूरी तरह से अवगत हैं, और इसने स्वच्छता को हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। असल में, कोरोना, बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू जैसे नई दुनिया के विशाल रोगों को स्वच्छता की कमी के साथ संबद्ध किया गया है। हम आज बेहतर स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में काम करते हैं, तो इससे निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी को मदद मिलेगी। स्वच्छता एक आदत है जिसे महत्व दिया जाना चाहिए और कम उम्र से ही बच्चों में इसकी शुरुआत की जानी चाहिए। स्वच्छता सिर्फ हमारे शरीर के बारे में नहीं होना चाहिए, इसे हमारे परिवेश को अच्छा बनाए रखने पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को स्वच्छता में नंबर वन लाना है जिसमें जन-जन को महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी होगी। स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिए , एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में हर व्यक्ति को इसका अनुसरण करना चाहिए। हमें पर्यावरण की स्वच्छता, आसपास की स्वच्छता और कार्यस्थल की स्वच्छता प्राथमिकता के साथ करनी चाहिए। सागवाड़ा की स्वच्छता के लिए बढ़ाया गया एक कदम शहर को स्वच्छ बनाने की कल्पना को साकार करेगा। कचरा संग्रहण की गाड़ी प्रत्येक वार्ड में आए वहां हम गिले व सूखे कचरे को पृथक रूप से डालकर नगर को स्वच्छ बनाने में भूमिका निभाए। 

विकास की पिच पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे नरेंद्र खोड़निया

इन दिनों विकास का नाम आते ही राजस्थान की 196 निकाय में सागवाड़ा नगर पालिका का नाम अग्रिम पंक्ति में दिखाई पड़ता हैं। मुख्यमंत्री के खास दिनेश खोड़निया के जननायक अशोक गहलोत से गहरे व अच्छे संबंध की बदौलत व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया की कार्यशैली नगर में लंबे समय से रुके पड़े विकास को 1 साल से गति मिली है। प्रदेश भर में विकास के मामले में सागवाड़ा धरातल व सुर्खियों में कहीं पीछे नहीं हैं। राजनीति के अनुभवियों का कहना है कि सागवाड़ा में विकास की पिच पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सालों से समाज सेवा कर रहे खोड़निया के पालिका अध्यक्ष बनते ही शहर को सौगात पर सौगात मिलती जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ