संकल्प तक ना सीमित होकर वास्तविकता में करें जल संरक्षण : शुभम् सुथार

 - जल जागरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

साबला। नेहरू युवा केंद्र डुंगरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार जल जागरण व कैच द रन की एक दिवसीय कार्यशाला साबला में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माही कॉलेज संस्थापक नरेंद्र पण्ड्या रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भँवरसिह कनोडिया रहे।मुख्य वक्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी इनरेम फाउंडेशन के अरविंद सिह रहे। स्वयंसेवक प्रवीण बलाई द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शुभम सुथार ने स्वागत उद्बोधन में युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। सुथार ने कहा कि केवल संकल्प तक सीमित ना होकर हम वास्तविकता में जल संरक्षण करें। आज कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी ने आमजन की जीवन शैली को परिवर्तित कर दिया है। आने वाले समय में जल संरक्षण की आवश्यकता गंभीर होगी ऐसे में हम आने वाली पीढ़ी को उपहार के रूप में जल संरक्षण दे। अरविंद सिह ने बताया ने वर्तमान जल की स्थिति पर प्रकाश डाला विशेषकर जल की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत चर्चा की। जल की गुणवत्ता खराब होने की वजह से स्वास्थ्य पर हो रहे विपरीत प्रभावों को कम करने का एक सतत और सशक्त प्रयास वर्षा जल संग्रहण कर दैनिक खानपान में उपयोग करना बताया हैं जिससे कि स्वास्थ्य और धन दोनों में सुधार होगा। शुद्ध जल संपूर्ण स्वास्थ्य और बेहतर कल की परिकल्पना को साकार करने का माध्यम वर्षा जल संग्रहण दिखाई देता है। भँवरसिह चौहान ने जल संरक्षण की प्राकृतिक विधियों के बारे में विस्तृत से समझाया। भूगोल व्याख्याता मुकेश सुथार ने भूमि पर पाए जाने वाले जल के बारे मे जानकारी प्रदान की। गुलशन चौबीसा ने कैच द रन पर युवाओ की जिम्मेदारी पर ज़ोर दिया व साथ ही कैच द रन का पोस्टर का विमोचन किया गया।आभार दशरथ डोडियार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रवीण पाटीदार, आश्यता जैन व ब्लॉक के विभिन्न गांवों के युवा उपस्थित रहे।

------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ