गलियाकोट। रीट परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान डूँगरपुर नगर परिषद के सभापति अमृत लाल कलासुआ ने शिक्षकों को भ्रष्ट कहा गया। रेसा पी संगठन इसकी घोर निंदा करता है।संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डायालाल पाटीदार, जिलाध्यक्ष कुलदीप जैन,जिला महामंत्री महेश शर्मा सहित समस्त जिला कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य सभापति की टिप्पणी का घोर विरोध करते है।संगठन सभापति को इस टिप्पणी हेतु सार्वजनिक माफी की मांग करता है। सभापति भी कर्मचारी संगठन के नेतृत्वकर्ता रहे है एवम वे शिक्षकों की गरिमा, उनकी ईमानदारी एवं कार्य के प्रति निष्ठा से भलीभाँति परिचित हैं।
0 टिप्पणियाँ