पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी में हुआ नवीन निर्माण का भूमि पूजन

 जे.के. सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी के कर कमलों से हुआ भूमि पूजन



निंबाहेड़ा/ अखंड सूर्य मंत्र आराधक, धर्म दिवाकर ,वर्तमान गच्छाधीपति श्रीमद् विजय नित्य सेन सुरिश्वर जी महाराज साहब की शुभ आज्ञा एवं डॉ मुनिराज श्री सिद्धरत्न विजय जी, विद्मते प्रवर मुनिराज श्री विद्वत रत्न विजय जी की प्रेरणा से श्री जयंत कुंथूनाथ राजेंद्र सुरी जैन श्वेतांबर तीर्थ पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी मैं होने वाले नवीन प्रवचन हॉल, कमरे भोजनशाला के निर्माण का भूमि पूजन जे.के. सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी के कर कमलों से विधि विधान और हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ।

श्री जैन कुंथूनाथ राजेंद्र सूरी जैन श्वेतांबर तीर्थ पुण्य सम्राट धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलाल बालगोता ने बताया कि तीर्थ पर नवीन प्रवचन हॉल, 10 कमरे व स्थाई भोजनशाला के निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन कर विधिवत काम चालू किया गया। उन्होंने बताया कि इस सब निर्माण कार्य के बाद तीर्थ पर सुव्यवस्थित रुकने ठहरने एवं भोजन शाला की व्यवस्था सुचारू रूप से मूर्त रूप ले लेगी।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बी.एम. शाह ने बताया कि 6 बीघा क्षेत्र में फैले इस तीर्थ को विशाल और भव्य रूप देने हेतु उक्त निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है और शीघ्र ही इस निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात तीर्थ पर प्रभु दर्शन के साथ सभी सुविधाओं से सुसज्जित व्यवस्थाएं यात्रियों को उपलब्ध होगी।

कचरिया खेड़ी मंदिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रोचार और विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि आर.बी.एम. त्रिपाठी ने नीव के अंदर मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व ट्रस्ट के महामंत्री रवि मोदी के सानिध्य में प्रात: काल लीन वेला में भूमि पूजन का कार्यक्रम भी विधि विधान के साथ किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री रवि मोदी ने मुख्य अतिथि आर. बी.एम. त्रिपाठी का मेवाड़ी पगड़ी, शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जे.के. सीमेंट वर्क्स के प्रभाकर मिश्रा, अजय उपाध्याय, मेजर अरविंद सिंह राठौड़, समाजसेवी सोहन लाल जैन, अशोक मारू, रतनलाल पोरवाल,बसंती लाल सिंघवी, सोभागमल नायक,मुकेश नागौरी, दिलीप नागौरी, राजेंद्र डांगी,अभय जारोली, मनीष बाबेल, शेर सिंह पारख, आनंद सालेचा, सागरमल विरानी, कैलाश बाफना, पार्षद बंशीलाल रायवाल, मयंक अग्रवाल,योगेश बाहेती, देवकरण समदानी, संजय शर्मा, महावीर पामेचा,सुशील नागोरी, शांतिलाल सिसोदिया,प्रकाश चेलावत, लक्ष्मण भांबी, बालमुकुंद राठी, तरुण सालेचा, सुरेश बोहरा, मनीष जारोली, अशोक चेलावत, रतनलाल सांड,विमल कोठारी, अतुल सेठिया, जितेंद्र सिंघवी,अनिल चेलावत, श्रीमती उषा सिसोदिया, रानी लोढ़ा, चांदनी मोदी, रेखा सिसोदिया, सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ