उदयपुर। उदयपुर में प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात जिला उदयपुर की ओर से रीट पेपर लीक प्रकरण तथा जयपुर में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टाउन हॉल से देहलीगेट रेली के रूप में विरोध करते हुए कलक्टरी परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर खिंचाई की ओर कहा कि रीट की परीक्षा में धांधली हुई है, एसओजी ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक मामले में सरकार एवं मंत्री तक आंच पहुंची है। देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाए। छात्रों व आमजन के साथ कुठाराघात करने वाली गहलोत सरकार अलीबाबा चालीस चोर की सरकार है।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तानाशाही सरकार के खिलाफ सदन से सडक़ तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। लाखों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलावाड़ किया गया है।
मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्रसिंह शक्तावत ने बताया कि जयपुर में मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, इसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा उदयपुर देहात कड़े शब्दों में निंदा करता है और जब तक सीबीआई से जांच नहीं करवाई जाती इसी तरह प्रदर्शन किए जाएंगे। ताकि इस पूरे षड्यंत्र के मास्टरमाइंड तक पहुँचा जाए। भाजयुमो देहात ने माँग की जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी हो एवं सम्पूर्ण जाँच व्यवस्थित तरीक़े से की जाए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह, जिला प्रमुख ममता कुँवर, सलूम्बर विधायक अमृत मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, महामंत्री चंद्रगुप्त चौहान, शहर महामंत्री गजपाल राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, जि़ला महामंत्री जितेंद्र शक्तावत, यशवंत पुरोहित, जि़ला उपाध्यक्ष मुकुल मेहता, अनिल ज़ारोली, किशन मेघवाल, नोज़ीराम पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
0 टिप्पणियाँ