कांग्रेस राज में पूरा हो रहा लोककल्याण और ग्राम्य उत्थान का संकल्प : भगोरा


- पूर्व सांसद की मौजूदगी में बीटीपी के 23 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन



डूंगरपुर। जिले में गत विधानसभा चुनाव में बदले राजनीतिक स्थितियों के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर बीटीपी के गढ़ में जर्बदस्त सेंध मारी है। भारतीय ट्रायबल पार्टी के 23 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा तथा सागवाड़ा के पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। भगोरा ने सभी कार्यकर्ताओ का पार्टी में स्वागत किया है। 

उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय राजनीति में बीटीपी का उदय हुआ था और विधानसभा चुनाव में बीटीपी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन कर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक को प्रभावित करने के साथ दो सीटे छिन ली थी। पंचायती राज चुनाव में भी बीटीपी ने कांग्रेस के वोटबैंक को प्रभावित किया था। कांग्रेस का परंपरागत जनजाति युवा वोटबैंक डायवर्ट हुआ था। राजनीति के जानकारों का मानना है कि तीन साल बाद एक साथ 23 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के प्रति रूझान और पार्टी से जुडऩे से बीटीपी के गढ़ में सीधे तौर पर अब कांग्रेस ने सेंध मार ली है। 

सोमवार को ग्राम पंचायत घाटा का गांव के जादेला गांव में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा तथा पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में भगोरा ने कांग्रेस में आस्था जताने वाले बीटीपी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव और गरीब की सच्ची हमदर्द है। कांगे्रस ने हमेशा 36 कौम के भले की सोच के साथ राजनीति की है। कांग्रेस की रीति और नीति गांव और गरीब के कल्याण की रही है। कांग्रेस ही विकास के साथ राहत के संकल्प को पूरा कर सकती है। सरपंच निर्मला हड़ात ने मुख्य सडक़ से आरावल गांव और होली चौक से युपीएस स्कूल तक सडक़ की मांग रखी। बैठक में निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष देवीलाल फलोत, नारायण पण्ड्या, कपिल भट्ट, कुलदीप गांधी, पवन गोवाडिय़ा, हितेश पाटीदार, लोकेश पाटीदार, रमेश रोत, रवि पाटीदार, प्रकाश पाटीदार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

कांग्रेस द्वारा स्थापित धरोहरों को बेचने को ही विकास समझ बैठी है भाजपा

भगोरा ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने हिंदुस्तान को तरक्की और प्रगति के पथ पर रफ्तार दी और आधुनिक भारत की तस्वीर तैयार की। जब से केंद्र की सत्ता में भाजपा काबिज हुई है, देश की धरोहरों को बेचन को ही विकास समझ बैठी है। देश की जनता भाजपा की करतुतों को देख रही है। यह देश जुमलों से नहीं सच्ची और खरी नीतियों से चलेगा। जनता ने परिवर्तन का मानस बना लिया है। भगोरा ने बीटीपी पर भी प्रहार किया और कहा कि जनजाति युवाओं को भ्रमित करने वाले सच्चाई को स्वीकार करें। जनजाति के युवा को चुनाव लडऩे का अधिकार कांग्रेस पार्टी ने दिया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की बड़ी भूमिका रही है। देश केवल कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने जनजाति युवाओं से आह्वान किया कि भ्रमित नहीं हो और कांग्रेस के साथ चलें। बामणिया ने कहा कि राज्य बजट में विकास की सौगातें दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।


कैप्शन : 

बीटीपी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ