1 से 19 वर्ष तक के बच्चों खिलाई जायेगी कृमि मुक्त दवा, जिले में 7 फरवरी तक चलेगा अभियान
डूंगरपुर। जिले में बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिये डिवार्मिंग मॉप अप अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने पुराना अस्पताल सीएचसी पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर किया। इस दौरान एडिशनल सीएमएचओ डॉ विपिन मीणा, बीसीएमओ डूंगरपुर डॉ. जयेश परमार, जिला शहरी प्रबन्धक मनिष शर्मा व समस्त पुराना अस्पताल सीएचसी स्टाफ उपस्थित रहे। इसी तरह से जिले भर के चिकित्सा संस्थानो व आंगनबाडी केन्द्रो कृमि मुक्त मॉप अप राउण्ड का शुभारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चे व किशोर-किशोरियां जो कृमिनाशक दवा खाने से छूट गये है, उन्हें 7 फरवरी तक मॉप अप राउण्ड में दवा खिलाई जायेगी। जिन्होंने अक्टूबर माह में कृमिनाशक दवा नहीं खाई, उन्हें इस अभियान में एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खाने के लिए प्रेरित करेगें। जिसमें एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी रहेगी। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालता कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवर्मिंग) कर रोका जा सकता है। जिसके लिए कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली 7 फरवरी तक खिलाई जायेगी।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने बताया कि जो बच्चे बीमार होने या अनुपस्थित रहने के कारण कृमिनाशक दवाई नहीं खा पायें, उन्हें यह दवाई मॉप-अप राउण्ड अभियान में 1 से 7 फरवरी तक दवा खिलाई जायेगी। कृमिनाशक दवा से बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ो से छुटकारा मिलता है। बीमार व उपचाररत बच्चों को यह दवा नहीं खिलाई जायेगी। दवा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, समस्त सीएचस/ पीएचसी व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना गाइडलाइन के साथ खिलाई जायेगी।
कैप्शन :
सीएचसी पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाते शर्मा।
---------------
0 टिप्पणियाँ