एम.एम.पी.एस. के सात विद्यार्थियों को राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में सफलता

 उदयपुर। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर से राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 2021-22 में सात विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। कक्षा दसवीं के सोमिल पीतलिया 94.44, जयन्त मालवीय 87.88, ईशा जैन 86.11, हर्ष जैन 85.56, अवि मेहता 85.56, संयम हुमड़ 81.11 एवं अर्णव नवल 80.56 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची में सोमिल पीतलिया ने 94.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय दश्रा ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इस उपलब्धि को उनके द्वारा किए गए परिश्रम का सुफल बताया।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ