अंबे माता वह रामेश्वर मंदिर का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

 सागवाड़ा। सर्व समाज की ओर से पुनर्वास कॉलोनी के अंबा माता और रामेश्वर मंदिर का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार से प्रारंभ होगा। श्री अंबे माता और रामेश्वर शिव शक्ति मंदिर निर्माण समिति के अनुसार बुधवार को गणपति पूजन, अग्नि आह्वान, हवन कर्म, मूर्ति का जलाभिषेक होगा।

वहीं गुरुवार को हिमाद्री स्नान, दश विधि स्नान, मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन, शतचंडी दुर्गा पाठ आरंभ शुक्रवार को अग्नि स्थापना, हवन कर्म, मूर्ति का जलाधिवास, धान्यधीवास, मूर्ति का स्नपन कार्य और मंदिर वास्तु कार्य होगा। वहीं शनिवार को मूर्ति न्यास अभिजीत मुहूर्त 12 से 1 के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति और महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। शिव प्रतिष्ठा कांता देवी मनोहर लाल पंचाल तथा श्री अंबे माता प्राण प्रतिष्ठा बसंती देवी सुखलाल पटेल, हेमंत पटेल और जनक पटेल की ओर से की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ