ओबरी। लोगों की आस्था से जुडी ओबरी से छाणी मगरी वाया फावटा तक सडक़ लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाखों की लागत से सडक़ उन्नयन और र्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सडक़ निर्माण में कार्य एजेंसी के द्वारा जमकर भर्राशाही और सडक़ की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने सडक़ निमार्ण कार्य रूकवा दिया था। जिसके बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और डूंगरपुर से अधीक्षण अभियंता एन एस मीणा ने मौके पर आकर यथा स्थिती का जायजा लेकर जांच के लिए सडक़ का नमुना लिया। वहीं सागवाड़ा पीडब्यूडी विभाग के गजेन्द्र लोढ़ा से दुरभाष पर सडक़ संबधी जानकारी ली। साथ ही कार्यकारी एजेंसी को दुरभाष पर जमकर लताड़ लगाते हुए सात दिन में सीसी सडक़ से मिट्टी हटवाने सहित सडक़ की गुणवत्ता को सुधरने के लिए पाबंद किया।
डूंगरपुर अधीक्षण अभियंता एन एस मीणा ने मौके पर फावटा सरपंच के बुलवा कर सडक़ की गुणवत्ता की जांच के लिए कई किलोमीटर चलकर सडक़ की पड़ताल की। एन एस मीणा ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी द्वारा सडक़ में उपयोग के लिए बीस एमएम की गिट्टी की बजाय २५ से ३० एमएम गिट्टी का उपयोग करने से सडक़ की थिकनेस खराब हो रही है। वहीं पंचायत के पास करीब १० से १५ मीटर सडक़ की गुणवत्ता में फर्क दिया। जिसको लेकर ठेकेदार को पांबद कर दिया है। इधर, फावटा सरपंच रूपलाल परमार, उपसरपंच विजयपाल परमार, विनोद कटारा, राजेश, हाजा कटारा, राजेश परमार, पंकज परमार सहित कई ग्रामीणों की मौजूदगी में मीणा ने सडक़ की गुणवत्ता जांच के लिए करीब २५ जगह खोद कर नमुना लिया।
0 टिप्पणियाँ