भाजपा नगर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

 


निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर महिला मोर्चा निम्बाहेड़ा की बैठक पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के आरंभ में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नव गठित कार्यकारिणी सदस्यों परिचय करवाया। बैठक में अतिथियों ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्याओं से संगठन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की लोक जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, इंद्रा भाम्भी, रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, लीला देवी कुमावत, एकता मराठा, मंजू भराडिया, रेखा वसीटा, माधुरी अग्रवाल, संगीता दुकारे, तृप्ति कुमावत, लीला सोनी, कृष्णा पंचौली, रागिनी आमेटा, सुधा बारिया, मेघा श्रीवास्तव, सीता पराशर, वंदना जाधव सहित महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

----------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ