देर रात तक जमा कवि सम्मलेन, श्रोताओ ने सराहा, कवियों ने खूब बटोरी तालियां

परिषद के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ कवि सम्मलेन, स्वर कोकिला लता दीदी को समर्पित किया कार्यक्रम 



डूंगरपुर।
नगरपरिषद के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगरपरिषद द्वारा सोमवार देर शाम एक कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ। नगरपरिषद ने ये कार्य्रकम को स्वर कोकिला लता मंगलेशकर को समर्पित किया। सभापति अमृत कलासुआ ने कवियों के स्वागत करते हुए कहा कि माँ वीणा वादिनी की बेटी लता दीदी की कमी हमें हमेशा खलेगी और लता दीदी की यादे हमेशा जन जन के मन में जन्मो जन्मो तक जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे बोर्ड का एक वर्ष पूर्ण हो गया है उस उपलक्ष्य में हमने माँ शारदे के पुत्रो का सानिध्य मिले उसके लिए ये कवि सम्मलेन का आयोजन किया। उन्होंने समस्त शहरवासियों को परिषद के कार्यो में सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद अर्पित किया। कवि सम्मलेन में वीर रस,शृंगार और हास्य के मिश्रित रंगो से कवियों ने काव्य पाठ किया और श्रोताओ की खूब तालिया बटोरी। कार्य्रकम की शुरुवात में स्वर कोकिला को गीत के माध्यम से श्रदांजलि अर्पित की गयी और स्वर कोकिला को माँ वीणा और देश की बेटी बताकर उन्हें काव्य पाठ से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु पंडया, नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन सहित समस्त पार्षद, ब्रांड एम्बेसडर और शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कवि सम्मलेन में विपुल विद्रोही पंडया, हिम्मतसिंह उज्ज्वल, लोकेश महाकाली, दीपक पारीक, मनोज गुर्जर, कानु पण्डित, महेश देव, विपिन वत्सल, रोहिणी पण्ड्या, ज्योति शर्मा ने काव्य पाठ किया और श्रोताओ को भोर तक काव्य पाठ से भाव विभोर किया।


कैप्शन : 

कवि सम्मलेन सम्मेलन मेें काव्य पाठ करते कविवर तथा उपस्थित जन समुदाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ